घायल सारस का इलाज कर उससे दोस्ती करना अब पड़ रहा अमेठी के आरिफ को भारी, खुले आसमान से सारस गया कानपुर चिड़ियाघर और वन विभाग ने ऍफ़आईआर दर्ज कर भेजा आरिफ को नोटिस

शाहीन बनारसी

अमेठी जिले में सारस और आरिफ की दोस्ती क्या मशहूर हुई, दुनिया की नज़र उस दोस्ती पर लग गई। एक घायल अवस्था में सारस आरिफ को मिला था। आरिफ ने उसको घर ले जाकर उसका इलाज किया। सारस को आरिफ की ये मुहब्बत रास आई और सारस आरिफ के साथ ही रहने लगा। कई वीडियो ऐसे है आरिफ के जिसमें देखा जा सकता है कि आरिफ के थाली में ही दोनों दोस्त यानी सारस और आरिफ खाना खा रहे है।

आरिफ गुज्जर और सारस की ये दोस्ती काफी मशहूर हो गई। अचानक मीडिया के सुर्खियों में भी आ गई। आरिफ बताते है कि दिन भर सारस आसमान की भले सैर करे मगर रात होते ही सारस वापस उसके पास आ जाता था। आरिफ और सारस की दोस्ती मशहूर हुई और मीडिया में छा गई। आरिफ और सारस की दोस्ती देखने के लिए खुद अखिलेश यादव मिलने के लिए गए। जिसके बाद सभी मीडिया में आरिफ और सारस की दोस्ती मशहूर हो गई।

आखिर इस मशहूर हुई दोस्ती को दुनिया की नज़र लग गई। वन विभाग जागा और सारस को लेने पहुच गया। सारस को ले जाकर वन में पंक्षी विहार में रख दिया गया। मगर सारस आरिफ की चाहत में रुक न सका और उड़ गया। इसके बाद काफी हो हल्ला हुआ और पास के एक गाँव में सारस वन विभाग को दुबारा मिल गया। वन विभाग ने सारस को अब कानपुर के चिड़ियाघर भेज दिया है। सारस और आरिफ की दोस्ती टूट चुकी है और खुले आसमान में घुमने वाला सारस अब चिड़ियाघर में है।

मगर दुनिया इसके बाद भी सुकून से नही बैठी और आरिफ और सारस की दोस्ती को तोड़ने के बाद सारस से दोस्ती करने को संगीन जुर्म आरिफ कर बैठा था उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इतना ही नहीं, वन विभाग ने आरिफ को नोटिस भेजा है और पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने को कहा है। आरिफ के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। अमेठी के उप प्रभागीय वनाधिकारी की ओर से आरिफ को नोटिस भी भेजा गया है। आरिफ के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। इस नोटिस और ऍफ़आईआर पर उतर प्रदेश वन विभाग की कड़ी आलोचनाये सोशल मीडिया पर हो रही है। मगर वन विभाग को इससे कोई फर्क तो नही पड़ता है।

बताते चले कि आरिफ की मुलाकात इस सारस से अगस्त 2022 में हुई थी। तब यह सारस घायल था। आरिफ ने उसकी जान बचाई तो वह आरिफ के परिवार के साथ ही रहने लगा। कई इंटरव्यू में आरिफ ने बताया कि वह दिन भर घूमने-टहलने के बाद भी फिर से उनके घर लौट आता है। आरिफ ने यह भी कहा कि न तो वह उसे कहीं बंद करते हैं और न ही कहीं बांधने की कोशिश करते हैं। यह तो बस सारस का प्यार है कि वह आरिफ के इर्द-गिर्द ही रहता है।

आरिफ और सारस के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल भी खूब हुए। वीडियो में देखा गया कि बाइक चलाते आरिफ के साथ-साथ यह सारस उड़ता है। हाल ही में वन विभाग की टीम आरिफ के घर से सारस को ले गए। पहले उसे समसपुर पक्षी विहार में रखा गया। अब उसे कानपुर के चिड़ियाघर में क्वारंटीन किया गया है। इस मामले को लेकर अखिलेश यादव लगातार सवाल उठा रहे हैं क्योंकि वह खुद भी इस सारस से मिलकर आए थे।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *