नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चोकसी भगोड़े है, राहुल गांधी ने भगोड़ो को बोला तो मोदी जी को दर्द क्यों हुआ: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

आदिल अहमद

डेस्क: संसद से राहुल गांधी की सदस्यता खत्म किए जाने के बाद पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुट हो गई है और मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर आई है। कांग्रेस नेता सत्यग्रह कर मोदी सरकार को आड़े हाथों ले रहे हैं। इस क्रम में आज कांग्रेस नेताओं ने राजघाट पर धरना दिया। राजघाट पर हुवे धरने में सभा को संबोधित करते हुवे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी ने जब इस मुद्दे को उठाया तो उन्हें दबाने के लिए भाजपा मानहानि के केस का तमाशा कर रहे हैं।…ये एक साजिश है जिसके खिलाफ राहुल गांधी लड़ रहे हैं। पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। हमें अगर कोई सताने की, सत्य बोलने से रोकने की कोशिश करता है तो देश, लोकतंत्र, बोलने की आज़ादी को बचाने के लिए हम लड़ते रहेंगे। राहुल गांधी इस देश की जनता के लिए लड़ रहे हैं लेकिन राहुल गांधी पर केस किया गया।

राहुल गांधी ने एक भाषण दिया जिसके चलते उन्हें सजा हुई लेकिन मोदी जी ने तो न जाने कितने भाषण गांधी परिवार और कांग्रेस के खिलाफ दिए उनपर तो कब का मानहानि का केस लगाकर शिक्षा देनी चाहिए थी। नीरव मोदी, मेहुल चोक्सी, ललित मोदी ओबीसी हैं? ये तो देश का पैसा लूट कर भाग गए। अगर ये भगोड़े हैं और राहुल गांधी ने भगोड़ो को लेकर बोला तो फिर आपको दर्द क्यों हुआ?

Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *