कर्णाटक चुनाव: एग्जिट पोल बता रहे कि भाजपा को लग रहा है जोर का झटका, सबसे बड़े दल के रूप में उभर सकती है कांग्रेस, पढ़े क्या जेडीएस बनेगी किंग मेकर?

तारिक़ आज़मी

डेस्क: कर्णाटक विधानसभा हेतु चुनाव आज संपन्न हो चूका है। सियासी घमासान अब सरकार बनाने की कवायद के तरफ रुख करती हुई दिखाई दे सकती है। आज कर्णाटक के 65 फीसद से अधिक मतदाताओं ने विधान सभा हेतु प्रत्याशियों का मुस्तकबिल मशीन में कैद किया। साथ ही कांग्रेस और भाजपा का मुस्तकबिल भी कैद हुआ है। इस चुनाव में जहा भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोक दिया और चुनाव हर रुख को मोड़ा, जिसमे मुद्दों से लेकर सांप्रदायिक रुख तक शामिल था।

वही दूसरी तरफ कर्णाटक में कांग्रेस भाजपा को हटा कर अपनी वापसी करने को आतुर दिखाई दे रही है। इस चुनाव के परिणाम कही न कही से 2024 की फिजा को बतायेगे कि हवाए क्या अपना रुख बदलती दिखाई दे रही है, या फिर रुख-ए-सियासत ऐसे ही रहेगा। साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का असर भी इस राज्य के परिणामो से सामने आने की उम्मीद है।

शाम के 6 बजते ही खबरिया मीडिया में एग्जिट पोल के दावे अपने पत्ते खोलते हुवे दिखाई दे रहे है। सभी एग्जिट पोल पर नज़र डाले तो एक को छोड़ दे तो एक बात तो साफ़ साफ़ दिखाई दे रही है कि भाजपा को कर्णाटक में जोर का झटका धीरे से लग रहा है। वैसे तो एग्जिट पोल किसी को भी स्पष्ट बहुमत देता दिखाई नही दे रहा है मगर एग्जिट पोल एक को छोड़ सभी यह मान रहे है कि कर्णाटक में सबसे बड़े दल के रूप में कांग्रेस उबर रही है। वही एक मात्र एग्जिट पोल सुवर्णा न्यूज़ जन की बात कहता है कि भाजपा सबसे बड़ा दल बन कर उभरेगा और सत्ता में बहुमत का आकडा भी छू सकता है।

एग्जिट पोल देखे तो ABP-CVoter  के अनुसार कांग्रेस को 81-101, बीजेपी को 66-86, JD(S) 20 से 27 और अन्य को 0 से 3 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। जबकि Republic P-MARQ बीजेपी को 85-100 सीट, कांग्रेस को 94-108 सीट, JD(S) को 24 से 32 सीट के अलावा अन्य को 2 से 6 सीट दे रहा है। वही Polstrat-NewsX  अपने एग्जिट पोल में कांग्रेस को 103, BJP को 94, JDS को 24 और अन्य को 3 सीट दे रहा है। इनमे सुवर्ण न्यूज़ जन की बात एकमात्र ऐसा एग्जिट पोल है जो भाजपा को स्पष्ट बहुमत देता दिखाई दे रहा है। उसके अनुसार बीजेपी को 94-117, कांग्रेस को 91-106 और JDS को 14-24 सीट मिलने की भविष्यवाणी की जा रही है।

वैसे तो अक्सर ही एग्जिट पोल मुह के बल गिरते दिखाई देते है। मगर कई बार यह सही भी साबित हुवे है। अब अगर पोल आफ पोल की बात करे तो कर्णाटक में भाजपा को एक बड़ा झटका मिलता दिखाई दे रहा है और जेडीएस किंग मेकर बनती दिखाई दे रही है। सब मिलाकर भाजपा को कर्णाटक में जोर का झटका भी लगता अभी तक तो दिखाई दे रहा है। चुनावी नतीजे 13 मई को आयेगे। मगर इतना तो कम से कम साफ़ समझ आ रहा है कि भाजपा जिसने पूरी अपनी ताकत कर्णाटक में झोक दिया है को चुनाव में झटका जनता दे रही है। शायद अमूल से अधिक स्नेह नंदिनी को मिले।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *