Others States

वेदिका ठाकुर हत्याकांड आरोपी कथित भाजपा नेता प्रियांश विश्वकर्मा के घर बुलडोज़र लेकर पहुचे कांग्रेस कार्यकर्ता, जमकर किया नारेबाजी

शाहीन बनारसी

डेस्क: जबलपुर के बहुचर्चित वेदिका ठाकुर हत्याकांड में पीडिता की मौत के बाद मामला और भी गर्म हो गया है। इस हत्याकाण्ड का आरोप प्रियांश विश्वकर्मा नाम के व्यक्ति पर है जो खुद को भाजपा नेता बताता है। गोली से घायल वेदिका का दौरान-ए-इलाज 26 जून को अस्पताल में देहांत हो गया।

वेदिका की मौत के बाद से मामले में सियासी मोड़ भी आना अब शुरू हो गया है। इस हत्याकांड के आरोपी का भाजपा कनेक्शन होने के बाद कांग्रेस नेता प्रियांश विश्वकर्मा के जरिये भाजपा को घेरने में लगे हुवे है। इसी क्रम में आज बुद्धवार को कांग्रेस कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर प्रियांश विश्वकर्मा के घर पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस से जुड़े लोगों ने इस विरोध प्रदर्शन का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है।

16 जून को हुई इस घटना की ऍफ़आईआर पुलिस ने परिजनों के हंगामे के बाद दर्ज किया था। जिसके बाद भाजपा ने प्रियांश विश्वकर्मा से दामन छुडाते हुवे कहा था कि वह पार्टी का कोई पदाधिकारी नही है। वही वेदिका की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज केस में आईपीसी की हत्या की धारा 302 जोड़ दी थी।  19 जून को ही मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रियांश को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने बताया था कि उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ था। कांग्रेस लगातार इस घटना पर भाजपा को घेर रही है।

इसी क्रम में मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियांश विश्वकर्मा के घर जबलपुर स्थित गंगानगर गड़ा इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता बड़ी संख्या में बुल्डोज़र लेकर पहुंच गए। इन लोगों में यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष जितिन राज और प्रदेश महासचिव सौरभ शर्मा भी शामिल थे। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन के जरिये विपक्षी दल ने भाजपा नेता के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई करने की मांग उठाई।

उनका कहना था कि बीते कुछ सालों में भाजपा शासित राज्यों में हत्या और रेप की घटनाओं के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई होती रही है। अब वेदिका ठाकुर की हत्या के आरोपी का कथित रूप से भाजपा कनेक्शन निकला तो कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल पर पक्षपात का आरोप लगा दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मतलब चुन-चुन कर अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चलवाते हैं।

18 जून की सुबह मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया ‘BJP नेता ने एक बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। शिवराज इवेंटबाजी में लगे रहे। शिवराज जी, क्या आपकी नजरों में बेटियों की जान इतनी सस्ती है। आपका कोई भी नेता जब भी चाहे तमंचा उठाता है और बेटी को लाश बना देता है। कितने बेशर्म हो शिवराज।’ उधर घटना के बाद भाजपा ने सफाई देते हुए कहा था, ‘मीडिया में प्रियांश विश्वकर्मा को भाजपा नेता बताया जा रहा है। वो ना ही पार्टी का सदस्य है और ना ही किसी पद पर है। जो घटना हुई है उसकी जांच पुलिस कर रही है। अगर कोई दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’

pnn24.in

Recent Posts

गाजीपुर जिलाधिकारी साहिबा..! ये तस्वीर बताती है कि चुनावो में आचार संहिता का उलंघन हो रहा है

शहनवाज़ अहमद डेस्क: गाजीपुर में चुनावी बिगुल फुक चूका है। अंसारी परिवार का गढ़ माने…

9 hours ago

बोले शरद पवार ‘पीएम मोदी लोगो के दिलो से उतरते जा रहे है, विपक्षी दलों के नेताओं को लेकर दिए गये बयानो से पीएम मोदी की छवि को ख़राब किया’

ईदुल अमीन डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा…

9 hours ago

दिल्ली के शास्त्री पार्क में बोले पीएम मोदी ‘जो लोग भ्रष्टाचार रोकने आये थे, वही आज हज़ारो करोड़ के घोटालो में जेल जा रहे है’

आफताब फारुकी डेस्क: दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…

9 hours ago