Crime

जोधपुर दलित किशोरी कथित गैंगरेप प्रकरण: 2 घंटो में पुलिस ने आरोपी समुन्दर, धर्मपाल और भट्टम को किया गिरफ्तार, एबीवीपी के प्रत्याशी का करते थे प्रचार, बोली भाजपा की छात्र इकाई, नही है हमारे संगठन से सम्बन्ध

शाहीन बनारसी

डेस्क: राजस्थान के जोधपुर में अपने प्रेमी के साथ घर से निकली दलित नाबालिग के प्रेमी की बुरी तरह पिटाई और किशोरी के कथित गैंगरेप के अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त कर पुलिस ने तीन अभियुक्त धर्मपाल सिंह, समुन्दर सिंह और भट्टम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ़्तारी घटना प्रकाश में आने के महज़ 2 घंटो के अन्दर पुलिस ने किया है। पुलिस के अनुसार पीडिता की स्थिति में अब सुधार है और चिकित्सको का कहना है कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएगी।

मामले में गिरफ़्तारी के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर तेज़ हमला किया है। खुद सीएम अशोक गहलोत ने इस मामले में जेपी नड्डा के खामोश रहने का आरोप लगाया है। इसका मुख्य कारण है कि पुलिस पूछताछ में तीनो आरोपियों ने कथित रूप से यह कबूल किया है कि वह एक छात्रसंघ चुनाव में भावी प्रत्याशी का प्रचार कर रहे थे। प्रत्याशी का सम्बन्ध एबीवीपी से है। पुलिस के अनुसार तीनो आरोपी उसी प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करने आये थे और उन्होंने किराय पर कमरा ले रखा था।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, पुलिस ने बताया है कि घटना 16 जुलाई की है। अभियुक्तों के नाम समुंदर सिंह, धर्मपाल सिंह और भट्टम सिंह है। राजस्थान पुलिस के मुताबिक़, लड़की अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर निकली थी। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों ने लड़की के प्रेमी को पहले पीटा और फिर लड़की के साथ गैंगरेप किया। जोधपुर ईस्ट की डीसीपी अमृता दुहान ने मीडिया को बताया, ‘अभियुक्त अज्ञात थे, उन्हें पकड़ना हमारी प्राथमिकता थी। अभियुक्तों को मुश्किल से पकड़ा गया। सभी अभियुक्त 20-22 साल के हैं। बच्ची की हालत ठीक है। अभी जो छात्रसंघ का चुनाव हो रहा है, उसमें प्रचार-प्रसार करने के लिए हाल ही में किराए का कमरा लिया था। छात्रसंघ प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे थे।’

पत्रकारों ने पूछा कि ये किस छात्र संगठन के लिए प्रचार कर रहे थे? डीसीपी ने बताया, ‘अभी पूछताछ की गई है। एक लोकेंद्र सिंह जो एबीवीपी से टिकट लेने की कोशिश कर रहा है। दूसरा जिसने रहने में मदद की वो है कमलराज सिंह।’ पुलिस के इस खुलासे के बाद अब भाजपा की छात्र इकाई एबीवीपी ने अभियुक्तों से किसी तरह के कनेक्शन होने की बात को ख़ारिज किया है। एबीपीवी नेशनल सेक्रेटरी होशियार मीणा ने कहा कि अभियुक्तों का संगठन से कोई नाता नहीं है। हम अभियुक्तों को सख़्त सज़ा दिए जाने की मांग करते हैं। राजस्थान में क़ानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है और यूनिवर्सिटी कैंपस की सुरक्षा को कांग्रेस सरकार नज़रअंदाज़ कर रही है।”

मामला क्या है?

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, 15 जुलाई को अजमेर से लड़की अपने प्रेमी के साथ घर से निकली। दोनों ने जोधपुर के लिए बस पकड़ी। दोनों एक गेस्ट हाउस गए। गेस्ट हाउस के केयरटेकर सुरेश ने लड़की के साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने बताया इसके बाद दोनों वहां से चले गए। तभी दोनों को तीनों अभियुक्त मिले। तीनों ने लड़की और लड़के से दोस्ती का नाटक किया और खाने-पीने की चीज़ें दीं।

लड़की और लड़के ने जब अपने घर छोड़कर आने की बात बताई तो तीनों ने मदद करने की बात कही। तीनों अभियुक्त इन दोनों को रेलवे स्टेशन ले जाने के नाम पर जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी कैंपस के हॉकी ग्राउंड ले गए। ग्राउंड पर पहुंचने के बाद अभियुक्तों ने लड़के को पीटा और लड़की के साथ रेप किया। जब इस मैदान पर सुबह लोग टहलने के लिए पहुंचे तब इस घटना का पता चल पाया। अभियुक्त आते हुए लोगों को देखकर मौक़े से फ़रार हो गए। पुलिस ने कहा कि इस घटना के कुछ घंटों बाद सभी अभियुक्तों को पकड़ लिया गया है।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कसा जेपी नड्डा पर तंज

वही राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने दोषियों को सख़्त से सख़्त सज़ा दिए जाने की बात कही है और कहा है कि मामले में न्याय किया जाएगा। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, ‘जोधपुर और मध्य प्रदेश के दतिया में रेप की घटनाओं में भाजपा और उनके संगठनों से संबद्ध लोगों की सहभागिता की खबरें आ रही हैं। ऐसी घटनाओं से भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा बेनकाब हो चुका है। आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा इन घटनाओं पर मौन रहे और इन घटनाओं की निंदा तक नहीं की जो महिला सुरक्षा पर भाजपा की गंभीरता का परिचायक है।’

pnn24.in

Recent Posts

‘इंडिया’ गठबंधन पर बोली ममता बनर्जी ‘टीएमसी “इंडिया” गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी’

शफी उस्मानी डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है…

15 hours ago

बोले अमित शाह ‘हमे 400 सीट चाहिए क्योकि देश में स्थिरता लाना है’

आदिल अहमद डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि केंद्र की…

15 hours ago

नेपाल में एमडीएच के 3 और एवरेस्ट के एक मसाले की बिक्री पर लगा अस्थाई बैन

आफताब फारुकी डेस्क: नेपाल ने कुछ भारतीय ब्रांड्स के मसालों की गुणवत्ता पर सवाल उठने…

16 hours ago