Politics

सपा व कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे के बाद अब अखिलेश यादव राहुल गांधी की यात्रा में होंगे शामिल

मो0 शरीफ

डेस्क: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होंगे। बताते चले सपा व कांग्रेस के बीच यूपी में सीट बंटवारे के बाद अब अखिलेश यादव ने ये फैसला लिया है।

जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव 25 फरवरी को आगरा में न्याय यात्रा से जुड़ेंगे। इसके पहले अखिलेश यादव ने रायबरेली में न्याय यात्रा से जुड़ने का एलान किया था पर सीट बंटवारे पर फैसला न होने के कारण उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया था।

बुधवार को सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद अब अखिलेश न्याय यात्रा मे शामिल होंगे। वही कांग्रेस यूपी में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, सपा 63 सीटों पर लड़ेगी। सीटों पर समझौता होने के बाद बुधवार शाम को दोनों दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस भी की थी।

Banarasi

Recent Posts

‘इंडिया’ गठबंधन पर बोली ममता बनर्जी ‘टीएमसी “इंडिया” गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी’

शफी उस्मानी डेस्क: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा है…

13 hours ago

बोले अमित शाह ‘हमे 400 सीट चाहिए क्योकि देश में स्थिरता लाना है’

आदिल अहमद डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया है कि केंद्र की…

13 hours ago

नेपाल में एमडीएच के 3 और एवरेस्ट के एक मसाले की बिक्री पर लगा अस्थाई बैन

आफताब फारुकी डेस्क: नेपाल ने कुछ भारतीय ब्रांड्स के मसालों की गुणवत्ता पर सवाल उठने…

13 hours ago