Jammu & Kashmir

बोले फारुख अब्दुल्लाह ‘जब मुल्क आज़ाद हुआ तो गांधी थे, हम गांधी के हिन्दुस्तान में शामिल हुवे, मोदी के हिंदुस्तान में नही

निसार शाहीन शाह

डेस्क: जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने धर्म पर राजनीति किए जाने और ‘समाज में नफरत’ के मुद्दे पर बात की है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने मंगलवार को कहा, ‘जब देश आज़ाद हुआ तो गांधी थे। हम गांधी के हिंदुस्तान में शामिल हुए, मोदी के हिंदुस्तान में नहीं हुए।’

उन्होंने कहा कि ‘हम वही गांधी का हिंदुस्तान वापस लाना चाहते हैं। जहां हम इज़्ज़त से चल सकें, बात कर सकें। हमदर्दी से इंसान की मदद करें। ये ना देखें कि हिंदू है या मुसलमान है। जो नफ़रत पैदा की जा रही है, वो क्या हिंदुस्तान को मज़बूत करेगी। क्या हम लोग मज़बूत होंगे। क्या हिंदू और मुस्लिम अलग हैं?’

फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने कहा, ‘क्या इसके पास 10 उंगलियां हैं, मेरे पास दो उंगलियां हैं। क्या इसके पास चार आंखें हैं, मेरे पास छह आंखें हैं? उसने (ईश्वर) ने हमें बराबर पैदा किया। हमने ये नफरतें पैदा की हैं। हम ज़िम्मेदार हैं। ये सियासी लोग ज़िम्मेदार हैं, जिन्होंने नफरतों का बीज दिया है। नहीं तो हिंदुस्तान में नफरत नहीं थी।’ जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस इंडिया गठबंधन का हिस्सा है।

pnn24.in

Recent Posts

नही पहुच पाए अरविन्द केजरीवाल भाजपा मुख्यालय, चाक चौबंद रही भाजपा मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था, मार्च को पुलिस ने आगे बढ़ने नहीं दिया’

आदिल अहमद डेस्क: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने…

5 mins ago

ईरान के राष्ट्रपति अहमद वाहिदी का हेलीकाफ्टर दुर्घटनाग्रस्त, विदेश मंत्री सहित कई अन्य थे सवार, इरानी मीडिया ने किया दुआ की अपील

ईदुल अमीन डेस्क: ईरान के गृह मंत्री अहमद वाहिदी ने ईरानी सरकारी मीडिया पर राष्ट्रपति…

5 hours ago

गाजीपुर जिलाधिकारी साहिबा..! ये तस्वीर बताती है कि चुनावो में आचार संहिता का उलंघन हो रहा है

शहनवाज़ अहमद डेस्क: गाजीपुर में चुनावी बिगुल फुक चूका है। अंसारी परिवार का गढ़ माने…

1 day ago