Varanasi

वाराणसी: साजिद ने पहले पढ़ी मस्जिद में नमाज़, फिर बाहर निकल कर अपनी लाइसेंसी गन से मार लिया खुद को गोली

शफी उस्मानी

वाराणसी: वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के कंकड़ वीर मस्जिद के बाहर एक नमाज़ी ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर लिया है। मृतक सोनारपुरा का निवासी है। जिस असलहे से मृतक ने सुसाइड किया वह असलहा कैंट थाने में आचार संहिता के तहत जमा करने के लिए निर्देश जारी था। मगर असलहा मृतक ने जमा नही किया था।

घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार मृतक साजिद (50) सोनारपुरा में रहता है। परिवार से आपसी मनमुटाव के बाद वह अकेले ही रहता है। आज दोपहर ढले असर की नमाज़ पढने के लिए वह कंकड़ वीर मस्जिद गया और नमाज़ अदा किया। नमाज़ अदा करने एक बाद साजिद ने मस्जिद के बाहर आकर खुद की कनपटी पर अपने लाइसेंसी असलहे से गोली मार लिया।

गोली लगने के बाद वह ज़मीन पर गिर कर छटपटाने लगा और आसपास नमाजियों में हडकंप मच गई। घटना की सुचना मिलने के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने अन्य नमाजियों की सहायता से साजिद को अस्पताल पहुचाया जहा चिकित्सको ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में जाँच कर रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts

नही पहुच पाए अरविन्द केजरीवाल भाजपा मुख्यालय, चाक चौबंद रही भाजपा मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था, मार्च को पुलिस ने आगे बढ़ने नहीं दिया’

आदिल अहमद डेस्क: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने…

13 hours ago