Categories: Crime

चपरासी की बेटी बनी टॉपर, पीएम मोदी करेंगे सम्मानित

वाराणसी। मंसूर आलम। किसी चीज की मोहताज नहीं होती और न ही किसी भी तरह का रोड़ा उसकी तरक्की के रास्ते को रोक सकता है. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है बाबा भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी (बीबीएयू) की छात्र रत्ना रावत ने.
एमसीए स्टूडेंट रत्ना रावत के बीबीएयू में ही पिता चपरासी हैं.

लेकिन बेटी ने अपने पिता का सिर गर्व से उंचा कर दिया है. रत्ना ने एमसीए में टॉप किया है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगे.
रत्ना के पिता बृज मोहन बीबीएयू में ही चपरासी के पद पर कार्यत हैं. लेकिन रिजल्ट आने के बाद बृजमोहन ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर बेहद गर्व है. और हो भी क्यों न क्योंकि अब यूनिवर्सिटी में बृजमोहन को लोग चपरासी के तौर पर नहीं बल्कि टॉपर रत्ना रावत की बेटी के तौर पर जानते हैं.
लेकिन रत्ना का इस मुकाम तक पहुंचन कम कठिनाइयों से भरा नहीं था. रायबरेली रोड स्थित कल्लीपूरव गांव के एक छोटे से मकान में रहने वाली रत्ना कहती हैं कि उनके इलाके में बिजली की बहुत समस्या है.रत्ना कहती हैं कि उन्हें अपनी पढ़ाई मोमबत्ती की रोशनी में करनी पड़ी.
अब जब रत्ना ने टॉप कर लिया है और खुद प्रधानमंत्री उन्हें सम्मानित करने वाले हैं तो वह कहती है, ‘जब मैं प्रधानमंत्री मोदी से मिलूंगी तो इस इलाके की बिजली समस्या की स्थिति उनके सामने रखेगी.’

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts