Categories: Crime

दलित छात्र आत्महत्या प्रकरण- सुब्रमणयम स्वामी का विवादित बयान

नई दिल्ली। तारिक़ ज़की। हैदराबाद में एक दलित छात्र की खुदकुशी के बाद बीते पांच दिन से आंदोलन जारी है. इस बीच बीजेपी के सीनियर नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने विरोध करने वालों पर ही विवादित बयान दे डाला है. स्वामी ने विरोध करने वालों की तुलना व्यवस्था का पीछा करने वाले कुत्तों से की है।

सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट किया, “हैदराबाद में चल रहा विरोध नाटक बन गया है. सत्ता विरोधी लेफ्ट और अन्य नाटक कर रहे हैं. ये सत्ता के विरोध के पीछे दौड़ने वाले कुत्तों की तरह है.”
आपको बता दें कि रविवार की रात हैदराबाद यूनिवर्सिटी के दलित छात्र रोहित वेमुला ने अपने निलंबन और भेदभाव से आहत होकर खुदकुशी कर ली थी. इस घटना के बाद सभी विपक्षी पार्टियों ने मोदी सरकार को निशाने पर लिया है. कांग्रेस ने मानव संसाधन विकास मंत्री

स्मृति ईरानी पर झूठ बोलने और इस मुद्दे पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए उनकी बर्खास्तगी की मांग की है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: National

Recent Posts