रविवार शाम होटल ग्रांड इंपीरियल में हुए कार्यक्रम में मैराथन के लोगो का अनावरण डीएम पंकज कुमार ने किया।
इसका आयोजन शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, जिला प्रशासन और आगरा डवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। डीएम ने बताया कि ताज महोत्सव की रजत जयंती को खास बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। हम कोशिश करेंगे कि वर्ष भर कार्यक्रम हों। 30-31 जनवरी को ताज कार रैली के बाद शारदा ताज मैराथन होगी। इसे ताज महोत्सव के कर्टेन रेजर के रूप में आयोजित किया जाएगा। शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वाइस चेयरमैन वाईके गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष मुंबई में मैराथन देखने के बाद उन्हें यह ख्याल आया। लंदन, मुंबई और दिल्ली के समान आगरा में होने वाली मैराथन भी शहर में नया आकर्षण बनेगी। इसमें यमुना बचाओ, स्वच्छता, बेटी बचाओ समेत अन्य सामाजिक संदेश भी दिए जाएंगे। इससे पूर्व मैराथन के रूट से जुड़ी जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. वीके शर्मा ने दी। संचालन विनय पतसरिया ने किया।
ए- सिकंदरा – सुबह 6:30 बजे – 21 किमी – ओपन कैटेगरी में 18 से 50 वर्ष तक के व्यक्ति भाग लेंगे, जिनमें प्रोफेशनल रेसर और एथलीट होंगे।
बी – पालीवाल पार्क – सुबह 7:30 बजे – 12 किमी – इसमें अंडर-18 बालक, महिलाएं, 50 वर्ष से अधिक के वेटरन एथलीट और कॉरपोरेट टीम दौड़ेंगे।
सी – मोतीलाल नेहरू पार्क – सुबह 8:15 बजे – 6 किमी – 60 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिक, कॉरपोरेट इंडीविजुअल, अंडर-18 बालिकाएं यहां से दौड़ेंगे।
डी – ओनली रेस्टोरेंट – सुबह 8:30 बजे – 2.5 किमी – सेलेब्रिटी, 70 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग और 13 से 15 वर्ष तक के बालक-बालिकाएं भाग लेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…