Categories: Crime

दिल बहलाने को ख्याल अच्छा

               ।।।कुमार राहुल सिंह की खरी खरी बाते।।।

बैठे-बिठाए खुशफहमी पालने में कांग्रेसियों का कोई जोड़ नहीं। कांग्रेस की हालत किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में अगर विधानसभा चुनाव में 50-60 सीटें जीतने का टारगेट तय होता तो बात कुछ हद तक गले उतरती, लेकिन यहां तो 250 सीटें जीतने के ख्वाब संजोये जा रहे हैं। मिस्त्रीजी किस बूते यह मंसूबा पाल रहे हैं, ये तो वे भी नहीं जानते। प्रतिक्रिया होनी स्वाभाविक ही थी, सो हुई भी।

कार्यक्रम के दौरान ही खुसर-पुसर होने लगी कि मिस्त्रीजी ठोक-पीटकर कांग्रेस को खड़ा तो कर नहीं सके, अब 250 सीटें जीतने की बात कर रहे हैं। दिल को खुश रखने के लिए ख्याल कुछ भी पाल लें, लेकिन जमीनी हकीकत तो उन्हें भी पता है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts