Categories: Crime

अमरनाथ हत्याकांड- पुलिस ने एक नामज़द को पूछ ताछ के लिए उठाया

वाराणसी। मंसूर आलम। करंडा ब्लाक प्रमुख पति अमरनाथ यादव की हत्या में पुलिस ने आज करंडा के नारिपचदेवरा ग्राम में छापा मार कर ज़िला सहकारी बैंक के पुर्व चेयरमैन अरुण सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। सारनाथ थाने में अमरनाथ के बेटे आशीष यादव की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी

में करंडा ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी राजेश सिंह उर्फ़ रिंकू, ज़िला सहकारी बैंक के पुर्व चेयरमैन अरुण सिंह सहित

विनोद सिंह और चन्दन सिंह के नाम नामजद किये गये है।
घटना के बाद ही यह चर्चा थी कि संभव हो एफआईआर में अरुण सिंह व राजेश सिंह उर्फ़ रिंकू का नाम दर्ज हो सकता है। अरुण सिंह से अमरनाथ की पहले से अदावत रही है जिसका कारण है कि अरुण सिंह के भांजे की हत्या के प्रयास में अमरनाथ नामजद था। इसके अलावा अरुण सिंह के चचेरे भाई की शराब कंपनी के मैनेजर मनोज सिंह की हत्या और लूट के मामले में पुलिस विवेचना में भी अमरनाथ का नाम आया था। जबकि रिंकू सिंह करंडा प्रमुख पद के प्रत्याशी हैं। जहां सपा ने अमरनाथ के बेटे को टिकट दिया है। पुलिस अरुण सिंह से पूछ ताछ कर रही है। सारनाथ थानाध्यक्ष ने जल्द ही केस को हल कर लेने की बात कही है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeUP

Recent Posts