Categories: Crime

5 वर्षो में 5 मुख्यमंत्री बनाये जायेगे- व्यवस्था परिवर्तन मोर्चा

लखनऊ। 31 जनवरी। मो शरीफ। रवीन्द्रालय चारबाग व्यवस्था परिवर्तन मोर्चा के घटक दलों का एक विशाल प्रतिनिधि सम्मेलन प्रातः10 बजे से शुरु होकर सायंकाल 5 बजे तक चला। मोर्चे मे पूरे उत्तर प्रदेश से आये हुए प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए झारखण्ड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोंडा मुख्य ने अतिथि के रुप में बोलते हुए कहा कि दलित, पिछड़ें पार्टियो का कई बार शासन आया।

मगर उनकी आर्थिक सामाजिक राजनैतिक स्थिति बद से बत्तर होती गयी। प्रदेश की सरकारो ने अपने निजी हित को ध्यान में रख कर केन्द्र कि नीतियों से गलत समझौता किया जिससे गाँवों के शोषित कमजोर दलित पिछ्डो का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।
व्यवस्था परिवर्तन मोर्चे के मुख्य सयोंजक एवं जय भारत समानता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 2017 के विधानसभा को लक्ष्य मानकर उo प्र o की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेंगे, और सरकार बनने पर 5 साल में 5 मुख्यमंत्री और 5 उपमुख्यमंत्री उoप्रo के विभिन्न जातियों से उo प्रo की जनता को देंगे जिससे प्रदेश की जनता में एक नया स्वाभिमान एवं सम्मान जागेगा। सम्मेलन को बिहार के मंत्री सीo पीo सिन्हा, एसo पीo सिंह, गया प्रसाद कन्धारी, विनय कुमार एडवोकेट, हरीश कुशवाहा, मनोज कुमार वाल्मीकि, शान्ती देवी कुशवाहा आदि ने सम्बोधित किया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts