Categories: Crime
नई दिल्ली। ओड ईवन फारमूले को सफल बनाने को लेकर आज छत्रसाल स्टेडियम में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर सीएम अरविंद केजरीवाल पर एक महिला ने स्याही फेंकी। महिला को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान स्याही फेंकी गई है। ये घटना तब हुई जब केजरीवाल दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में सम-विषय योजना पर लोगों को धन्यवाद देने के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन पर एक महिला ने स्याही फेंकी, हालाँकि वो केजरीवाल के आसपास खड़े लोगों पर ही गिरी। इसके बाद केजरीवाल को ये कहते हुए सुना गया, “उनको छोड़ दीजिए, छोड़ दीजिए…वो किसी घोटाले की बात कर रही हैं, उनसे ले लीजिए कागज़.” महिला ने ख़ुद को आम आदमी सेना नाम के संगठन की पंजाब प्रभारी बताया और दिल्ली में सीएनजी घोटाला होने का आरोप भी लगाया। उधर, पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने इस घटना के लिए भाजपा को ज़िम्मेदार बताते हुए ट्वीट किया कि ‘पहले भी भाजपा ने जब ऐसा किया था तो दिल्ली के लोगों ने आपको जवाब दिया था। भाजपा की तरफ से फ़िलहाल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इससे पहले केजरीवाल पर मार्च 2014 में बनारस में और इससे पहले नवंबर 2013 में दिल्ली में स्याही फेंकी गई थी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: National

Recent Posts