Categories: Crime

बलिया- ट्रक से गिट्टी उतार रहे मजदूर की करेंट लगने से झुलस कर मौत

बलिया। अरविन्द सिंह। बलिया के थाना क्षेत्र भीमपुरा के अंतर्गत अहिरौली गांव में करेंट लगने से युवक की मौत हो गयी। मृत युवक पतोंई ग्राम का निवासी है।

घटना के सम्बन्ध में ज्ञात हुवा कि अहिरौली गांव के पुर्व प्रधान रुदल का भवन निर्माण का कार्य चल रहा था। निर्माण कार्य में ट्रक से गिट्टी मंगाई गई थी। गिट्टी को उतारने हेतु मजदुर सूरज (28) पुत्र स्व.कैलाश निवासी पतोइ थाना भीमपुरा जनपद बलिया ट्रक पर चढ़ा था। ट्रक जैसे पूराचट्टी से सिकंद्रापुर रास्ते के बिच गुज़र रही थी, ऊपर से गुजर रहे 11000 वोल्ट करेंट के तार से मृतक का हाथ स्पर्श कर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी और ट्रक भी जलने लगा।
मृतक सूरज की एक लगभग 9 से 10 दिन की छोटी बच्ची है। मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद है। घटना आज सुबह 9 बजे की है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts