Categories: Crime

एसपी को महिला पत्रकार से पंगा लेना पड़ा मंहगा, हुआ तबादला

उन्नाव। इब्ने हसन ज़ैदी। एसपी को महिला पत्रकार से पंगा लेना पड़ा मंहगा, हुआ तबादला, उन्नाव से आयेगे पवन कुमार सम्भालेगे जिले की कमान
बताते चले कि लोकमत ब्यूरो चीफ सुषमा पांडे से जिला गन्ना अधिकारी ने कवरेज के दौरान अभद्रता की थी।जब इसकी शिकायत महिला पत्रकार द्वारा एसपी केपी सिंह से की तो उन्होंने कहा था की मान्यता प्राप्त पत्रकार ही पत्रकार होता है।

इस पर जिले के सभी गैर मान्यता प्राप्त पत्रकार उनके इस ब्यान से बेहद खफा थे।उनके इस ब्यान की चहुँओर निंदा हो रही थी।इसकी शिकायत भी महिला पत्रकार ने मुख्यमन्त्री के यूपी मिडिया हेल्प लाइन, एलआईयू, एसआईबी, डीएम सहित लोकमत के संपादक से भी की थी।सभी ने इस मामले को बेहद गम्भीरता से लेते हुए कठोर कार्रवाई कर दी जिसके क्रम में आज एसपी केपी सिंह का तबादला कर दिया गया।सीतापुर में नये एसपी पवन कुमार को भेजा गया है।।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: SpecialUP

Recent Posts