यह सनसनीखेज वारदात पीलीभीत के थाना जहानाबाद इलाके की है।
जहां गुलडिया जाफरपुर गांव में रहने वाली एक महिला के पति की दो साल पहले मौत हो गई थी। महिला के पांच बच्चे हैं। किसी तरह से महिला अपने बच्चों का लालन पालन कर रही थी।
जब महिला ने दोनों दरिंदों का विरोध किया तो उन्होंने महिला को बच्चों के सामने ही आग के हवाले कर दिया। डरे सहमे मासूम बच्चे अपनी आंखो से ये खौफनाक मंजर देखते रहे। महिला को जला देने के बाद दोनों दरिंदों ने सबूत मिटाने के मकसद से रात में ही उसका अंतिम संस्कार करा दिया।
घटना के चार दिन बाद जब कुछ रिश्तेदार महिला के घर पहुंचे तो बच्चों ने रो रो कर उन्हें पूरी बात बताई। रिश्तेदार बच्चों को लेकर एसपी के पास पहुंच गए। जहां बच्चों की बात सुनकर पीलीभीत के एसपी भी सन्न रह गये।
पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर सीओ जहानाबाद को मामले की जांच सौंप दी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है। दोनों आरोपी फरार बताये जा रहे हैं। घटना को लेकर गांव वाले भी चुप्पी साधे हुए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…