शहर में तैनात एलआईयू (अभिसूचना) इकाई के निरीक्षक जमशेद अली मूल रूप से बदायूं के रहने वाले हैं। परिवार में कोई शादी थी, वह परिवार समेत 30 जनवरी को बदायूं गए हुए थे। आज सुबह वापस लौटे तो घर के ताले टूटे मिले, अंदर जाकर देखा तो सात तोले सोने के जेवर के साथ ही एलईडी समेत कई कीमती सामान गायब मिले। उन्होंने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस के साथ ही अधिकारियों को दी। जिस पर सीओ सिटी शील कुमार मौके पर पहुंचे और मुआयना करने के बाद कोतवाली पुलिस को तत्काल प्रभावी कार्रवाई कर चोरों को गिरफ्तार कर माल बरामद कराने की हिदायत दी। इससे पहले शहर में आए दिन चोर बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस इनके पास तक नहीं पहुंच पा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…