Categories: Crime

आदमपुर पुलिस ने डकैती के पहले ही पकडे डकैतो को।

वाराणसी। नीलोफर बानो। आदमपुर पुलिस को कल रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब शातिर लुटेरो का एक झुण्ड थाना पुलिस की सक्रियता से डकैती को जाने से पहले ही पकड़ में आ गया। थानाध्यक्ष रामकुमार यादव ने बताया कि मुखबिर से सुचना मिली कि कुछ संदिग्ध राजघाट के बसंता कॉलेज स्थित मिट्ठी कुवा के पास बैठकर कुछ योजना बना रहे है।

सुचना पर थानाध्यक्ष अपने साथ उप निरीक्षक जयश्याम शुक्ला, उपनिरीक्षक चंद्रप्रकाश कश्यप, व कांस्टेबल विनोद कुमार मिश्रा सहित मौके पर पहुचे जहा संदिग्ध पुलिस देख भागने लगे। पुलिस ने घेरे बंदी कर उन सभी 7 संदिग्ध को पकड़ कर उनकी तलाशी ली तो संदिग्धों के पास से तीन अदद तमंचा, 7 ज़िंदा कारतूस व एक चाकू बरामद किया।
पूछ-ताछ में पकडे गए अभियुक्तों ने बताया कि वह लोग आज आशापुर में डकैती की योजना बना रहे थे। इसके पुर्व भी 3 घटनाये वह सारनाथ थानाक्षेत्र में कर चुके है। जिसमे सम्बंधित थाने में अ0स0 284/15 व 269/15 तथा 6/16 दर्ज है। 

आज भी वो आशापुर में एक घर में डकैती करने वाले थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों में सैदपुर निवासी राजेश चौधरी और राजकुमार उर्फ़ फेकू साहनी, प्रहलाद घाट निवासी बाचु साहनी, कतुवापुरा निवासी रजत विश्वकर्मा, छित्तूपुर निवासी राहुल कुमार मौर्या, तथा बेनियाबाग निवासी नेहाल है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts