Categories: Crime

कानपुर – सपा नेताओ की थानेदार को धमकी।

कानपुर। दिग्विजय सिंह। “बन रहा आज, सवर रहा है कल” यह पंक्ति आपको सूबे के चौराहो पर आज कल अक्सर लिखी हुई देखने को मिल रही होंगी लेकिन इन इबादतों से परे कानपुर के गोविन्द नगर थाने में थानेदार को हूल देते और मनमाफिक कार्यवाही कराने के लिए जमा सपा नेताओ की भीड़ यह बताने के लिए काफी है कि जब तब सपा मुखिया अपने सिपहसालारों पर नकेल कस उन्हें कानून का पाठ नहीं पढ़ाते तब तक उत्तर प्रदेश की जनता का न आज बनेगा और न संवरेगा कल।

कानपुर के गोविन्द नगर थाना क्षेत्र के नौरैय्या खेड़ा इलाके में कल रात एक मामूली सा विवाद हो गया था और उस मामूली से विवाद में आज दोपहर समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के दबंग  नेता जाकिर हुसैन अपने  एक दर्जन साथियो के साथ गोविन्द नगर थाने में जा धमके और थानाध्यक्ष को मनमाफिक कार्यवाही करने के लिए मजबूर करने लगे सिर्फ इतना ही नहीं सत्ताधारी नेता जी ने थाना प्रभारी निरीक्षक  पर मांडवाली करने तक के कई गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें धरना प्रदर्शन की धमकी तक दे डाली। दरसल कल दादानगर फैक्ट्री इलाके में शादी समारोह से कुछ दूरी पर फैक्ट्री संचालक आदित्य अपने साथियो के साथ कार में मौजूद थे इलाके के लोगो का आरोप है की कार में एक महिला  मौजूद थी और उसमे अश्लील हरकते हो रही थी जिसे बस्ती के एक लड़के ने देखा तो कार में मौजूद लोगो ने  बच्चे पर तमंचा भी तान दिया। अँधेरे का फायदा उठाकर कार वहा से निकल गयी। आज सुबह बस्ती के लोगो ने जब कार देखी तो उनका गुस्सा फुट पड़ा और उन्होंने कार पर पत्थर चला दिए। इस हंगामे की सुचना पर थाने की फ़ोर्स  मौके पर पंहुचा और लाठी पटक कर भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद वहा कथित नेता जी पहुंचे और थाने में घूम-घूम कर पुलिस को कोसते रहे इन्हे ये भी शर्म न आई की इनके इस हंगामे से इनकी सरकार की ही फजीहत होगी। मगर अफ़सोस की इस पूरे मामले में पुलिस असहाय और बेबस नजर आई। वही इस मामले में पुलिस ने एक युवक को दबाव के चलते हिरासत में ले लिया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts