Categories: Crime

होम गार्ड जवानो का अनवरत धरना प्रदर्शन जारी।

बलिया। मनोज तिवारी। प्रान्तीय रक्षक दल का धरना आज दिनांक 5 फ़रवरी 2016 को भी अनवरत जारी रहा।होम गार्ड्स के तमाम भाई बहनो ने एक स्वर में जिला धीकारी बलिया एवम् पुलिस कप्तान बलिया के मार्फ़त मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश से पुनः बारम्बार मांग किया की एक माह के अंदर जनपद बलिया में 60% ड्यूटी को अनिवार्य किया जाय होमगार्ड जवानो द्वारा चुनावी ड्यूटी को सही संचालन करने के बाद भी बढ़ोतरी ड्यूटी जनपद बलिया में नहीं लग पायी है।

लगातार हो रहे पांचवें दिन धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्य बिन्दुओ की मांग की है।

क्या है मांगे
??समस्त होमगार्ड जवानो को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्ज दिया जाये,
??पी आर डी विभाग को गृह मंत्रालय से जोड़ा जाय,
??पुलिस के बराबर मानदेह दिया जाय,
??युवा कल्याण विभाग से हटाकर प्रान्तीय रक्षक दल का कार्यालय खोल जाय।
?? सशस्त्र व राइफल ट्रेनिंग कराई जाय।
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता पी आर डी जवानो के अध्यक्ष कमलेश कुमार पाण्डेय कर रहे थे।उक्त धरना में नंदलाल यादव, वीरबल वर्मा, संतोष कुमार, रमाशंकर, अरविन्द ओझा, मनोज कुमार तिवारी, शिवमंगल प्रसाद इत्यादि मौजूद रहे।
pnn24.in

View Comments

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts