Categories: Crime

आज़मगढ़ की बेटी बनेगी शिवपाल की बहु। मुलायम के घर गूंजेगी मार्च में शहनाई।

लखनऊ। समर रुदौलवी। देश के बड़े राजनैतिक परिवार में शामिल समाजवादी परिवार में एक बार फिर खुशियों की शहनाई बजने वाली है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल यादव के बेटे और यूपी कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के आदित्य यादव की शादी आजमगढ़ के लालगंज तहसील में संजय सिंह के परिवार में तय हुई है। उनकी सगाई 17 फरवरी को है।

संजय सिंह के बारे में कहा जा रहा है कि वह आजमगढ़ के एक राजनीतिक परिवार से जुड़े हुए हैं। उनका परिवार लखनऊ में रहता है। अभी सालभर पहले ही मुलायम के पोते और सांसद तेज प्रताप यादव की शादी आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बेटी राजलक्ष्मी से हुई थी।
शादी 10 मार्च को सैफई में होगी जबकि रिसेप्शन लखनऊ के ताज होटल में होगा। उनकी शादी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए लखनऊ से लेकर दिल्ली और मुंबई तक खरीदारी की जा रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts