Categories: Crime

विनय प्रकाश अंचल बने सबसे कम उम्र के ब्लाक प्रमुख

बलिया। मुहम्मद सुफियान। बिल्थरारोड के सीयर ब्लाक मे विनय प्रकाश अंचल (26) वर्ष पुत्र जयप्रकाश अंचल रविवार को 31 मतों से चुनाव जीतकर नये ब्लाक प्रमुख बन गये। अंचल को 117 मतों मे कुल 74 मत एवं निकटतम प्रतिद्वंद्वी जंगबहादुर राजभर को 43 मत मिले।

जीत की खबर मिलते ही समर्थक खुशियों से झूम उठे। विधायक जयप्रकाश अंचल को कन्धो पर विठाकर नारे लगाने लगे अबीर गुलाल खूब उड़ाए गए अंचल जनपद के अन्दर सबसे कम उम्र के ब्लाक प्रमुख बने है। उन्होंने ने अपनी दादी एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती शीतला देवी की कुर्सी बरकरार रखी। अंचल के दादा स्व शारदा नंद अंचल उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री रह चुके हैं। जोरदार चर्चा रही कि अंचल परिवार मे राजनीतिक विरासत अपनी नींव मजबूत कर ली है। जयप्रकाश अंचल विधायक बैरिया
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts