Categories: Crime

कैटरीना ने मांगी मन्नत

आगरा।शीतल सिंह “माया”। रोज डे पर जब प्रेमी युगल सुर्ख गुलाब दे अपने प्रेम का इजहार कर रहे थे, तब अभिनेत्री कट्रीना कैफ ने फतेहपुर सीकरी में शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर सजदा कर कच्चे धागे से पक्की मोहब्बत मांगी। रणवीर कपूर से ब्रेकअप के बाद दरगाह में चादरपोशी को आई कट्रीना ने मन्नत के दो धागे बांधे।

बॉलीवुड अभिनेत्री रविवार सुबह करीब सात बजे फतेहपुर सीकरी पहुंचीं। दिल्ली से उनके आने की इत्तिला देर रात ही लोगों को मिल गई थी। सफेद सूट पहने और सिर को चुन्नी से ढके कट्रीना जब दरगाह पहुंचीं, तो उनकी एक झलक पाने को लोगों की भीड़ जुट गई। दरगाह में चादरपोशी कर उन्होंने दुआ मांगी। इसके बाद उन्होंने सज्जादानशीं से धागा लेकर दरगाह में बांधा और दुआ की। अचानक कुछ याद कर उन्होंने एक बार फिर धागा लिया। धागा बांधने के बाद उन्होंने एक बार फिर दुआ की। कट्रीना सूफी शेख सलीम चिश्ती की मुरीद हैं। अपनी फिल्म की रिलीज से पूर्व वह दरगाह पर आकर जियारत कर मन्नत का धागा बांधती हैं।
इस शुक्रवार उनकी फिल्म फितूर रिलीज हो रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म की सफलता की के लिए मन्नत का धागा बांधा। पूर्व में कट्रीना ने हमेशा एक ही धागा बांधती आई हैं, लेकिन इस बार दो धागे बांधना चर्चा का विषय बन गया है।
काफी शांत दिखीं कट्रीना
कट्रीना सुबह 7 बजे सीकरी पहुंची थीं। 7:05 बजे वह दरगाह में पहुंचीं। दरगाह में 15 मिनट तक वह रुकीं। इस दौरान वह काफी शांत नजर आर्ई। जियारत करने के बाद वह जयपुर चली गई।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts