Categories: Crime

फसते देख शिवसेना ने किया विवाद से किनारा।

आगरा। शीतल सिंह “माया”। दो दिन पूर्व सिकन्दरा के एक नामचीन स्कूल मे आयोजित आर एस ग्रुप के जलवा फैशन शो में फूहड़ता और अश्लीलता का आरोप लगाकर कुछ लोगो ने जमकर हंगामा किया था और शो रुकवा दिया था। आयोजक और दुसरे पक्ष में जमकर नोक झोंक हुई थी पुलिस को आकर मामला सम्भालना पड़ा था। पूरे हंगामे में शिवसेना के बीनू लवानिया का नाम सामने आया था। मंच पर हंगामा करने वाले युवक के गले में भगवा दुपट्टा भी था।

 आज अपने कार्यालय पर पत्रकारवार्ता में बीनू लवानिया ने हंगामे में शिवसेना का नाम आने पर स्पष्टीकरण दिया और कहा की हमने फैशन शो नही रुकवाया था। यह हमे बदनाम करने की साजिश है हम पाश्चात्य संस्कृती के विरोधी हैं और वेलेंटाइन का विरोध इसीलिए करते हैं। अब सोचने वाली बात यह है की अगर हंगामा करने और शो रुकवाने वाला व्यक्ति अलग का था तो 20 से अधिक आयोजक, स्कूल स्टाफ, पुलिस और स्वय आये हुए अतिथ जो कई लोगो के साथ थे मिलकर एक अनजान उपद्रवी को नही सम्भाल पाये या फिर……????

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts