वाराणसी। मंसूर आलम औटीमम नीलोफर। रेल में हड़ताल की बाबत पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में सोमवार को 61 फीसद मतदान हुए। इसके लिए वाराणसी के डीआरएम दफ्तर व मंडुआडीह, आजमगढ़, बलिया, मऊ, छपरा, सीवन, भटनी, देवरिया आदि स्टेशनों पर बूथ बनाए गए थे।
इधर, उत्तर रेलवे में दूसरे दिन सोमवार को भी मतदान कराया गया। उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन के सदस्यों ने ड्यूटी पर तैनात रेल कर्मियों से वोट डलवाए। सोमवार को लगभग पांच सौ मतदान हुए।
नार्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के सचिव राजेश सिंह ने बताया कि संगठन की ओर से 11 व 12 फरवरी को मतदान करने की व्यवस्था की गई है। पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के जोन सहायक महामंत्री एनबी सिंह ने बताया कि 11 व 12 फरवरी को ही वाराणसी मंडल में वोट डाले जाएंगे। इसकी तैयारी कर ली गई है। यह भी बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर रेलकर्मी लामबंद हैं। केंद्र सरकार ने हस्तक्षेप नहीं किया तो हड़ताल तय हैं।
हड़ताल क्यों करना चाहते है
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों मेंD संशोधन हो। बंद किए गए भत्ते को लागू हो, महंगाई के अनुसार वेतन बढ़ोत्तरी, आरोप है कि वर्तमान में मामूली वृद्धि की सिफारिश की गई है। मतदान के बाद राष्ट्रीय स्तर पर मिले परिणाम को रेलवे बोर्ड को सौंपा जाएगा। इसके बाद हड़ताल की नोटिस दी जाएगी। मांगें पूरी नहीं करने पर नोटिस में दी गई तिथि से देशभर के रेलकर्मी हड़ताल पर चल जाएंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…