Categories: Crime

प्रदेश सरकार के एक और मंत्री नही रहे। अब तक 5 मंत्री खो चुकी है सरकार

लखनऊ। समर रुदौलवी। इसे एक संयोग से ज़्यादा क्या कहा जा सकता है कि यूपी की अखिलेश सरकार के 5 मंत्री अब तक परलोक सिधार चुके हैं।एक मंत्री आज भी कोमा में हैं।आज सदन की कार्यवाही चल ही रही थी कि खबर आई पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव अब इस दुनिया में नहीँ रहे।सदन में शोक सभा हुई कार्यवाही गुरूवार तक के लिए स्थगित की गयी।

अभी सोमवार को ही सदन ने मंत्री राजेन्द्र सिंह राणा को भावभीनी श्रधांजलि दी और ठीक दूसरे दिन ही सदन को एक और सदमा लगा। 2012 में अखिलेश सरकार बनी डॉक्टर वक़ार अहमद श्रम मंत्री थे।कुछ ही माह बाद अचानक तबियत बिगड़ी कोमा में चले गए।कामेश्वर उपाध्याय भी मंत्री थे बीमार हुए 2012 में ही उनका निधन हो गया।मंत्री राजा राम पाण्डेय को सुल्तानपुर की डी एम पर टिप्पणी करने के कारण हटा दिया गया था ।मगर कुछ ही दिन बाद 2014 में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गयी ।मंत्री चितरंजन स्वरूप और राजेन्द्र सिंह राणा का निधन पिछले साल 2015 में हो गया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: PoliticsUP

Recent Posts