Categories: Crime

बहन का था अवैध सम्बन्ध, भाई ने कर दी प्रेमी की हत्या।

उदयपुर। अब्दुल रज़्ज़ाक। अवैध संबंध किस तरह से किसी की जिंदगी को उजाड़ सकते हैं, इसकी बानगी राजस्थान के रानी कस्बे में देखने को मिली। यहां पर 24 साल के गोविंद उर्फ सुरेश बंजारा की लाठी से पीट कर हत्या कर दी गई।

मामले की जांच के बाद पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी रणवीर उर्फ राणाराम दमामी को गिरफ्तार किया है, जिसने हत्या की वारदात कबूल की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी रणवीर की शादीशुदा बहन से मृतक गोविंद के अवैध संबंध थे,
जिसका आरोपी अक्सर विरोध करता था।

सोमवार रात जब मृतक आरोपी के घर की तरफ आया, तो वह उसे निकट के खेल मैदान में ले गया और मौका देख गोविंद पर लाठी से वार कर दिए, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि मंगलवार सुबह गोविंद बंजारा का शव खेल मैदान में मिला, जिसके सिर से खून बहा हुआ था। सूचना पर सीओ बाली गुलाबसिंह राठौड़ व रानी एसएचओ देवीसिंह राठौड़ की टीम ने मौके पर पहुंची।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Rajasthan

Recent Posts