Categories: Crime

नहीं दिखाई देगी आगरा में वेलेंटाइन डे की खुमारी- शिवसेना।

आगरा। शीतल सिंह “माया”। मुहब्बत की निशानी समेटे उत्तरप्रदेश के आगरा में शिव सेना ने दावा किया है कि वेलेंटाइन डे नहीं मनाया जायेगा।
शिवसैनिकों ने आज आगरा कॉलेज, सेंट जोन्स, आरबीएस कॉलेज के अलावा दयालबाग कालेज व सभी एजुकेशनल इंस्टिट्यूट में जा कर सभी छात्र-छात्राओं को पर्चे बाट कर वैलेंटाइन डे कि सच्चाई से अवगत कराया

और वैलेंटाइन डे न मानाने की सलाह दी।

शिवसैनिकों ने युवाओं व युवतियों को बताया वैलेंटाइन एक संत थे जिनको 14 फरवरी को फाँसी की सजा दी गयी थी और कहा भारत की यह संस्कृति नहीं की किसी की पूर्ण तिथि पर फ़ूहड़ता व नंगा नाच किया जाये। इससे भारत की छवि पूरी दुनिय में धूमिल होती है। शिवसैनिकों ने दावा किया है आगरा मण्डल में वैलेंटाइन डे कि खुमारी कही दिखाई नहीं देगी |

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts