टीएसआइ आरएन उत्तम शुक्रवार शाम छह बजे सुल्तानगंज चौराहे पर ट्रैफिक संचालित कर रहे थे। इसी बीच एक टाटा एस चालक ने चौराहे पर बीच में गाड़ी रोक दी। टीएसआइ ने उसे रोककर गाड़ी के पेपर मांगे। चालक ने उन्हें चालान पर्ची हाथ में दे दी। टीएसआइ ने गौर से देखा, तो पूरा मामला समझ में आ गया। वे चालक को पकड़ते, इससे पहले ही वह गाड़ी लेकर भाग गया। थोड़ी देर बाद वह किसी दूसरे व्यक्ति को लेकर वहां पहुंचा और अपनी चालान पर्ची वापस मांगने लगा। टीएसआइ ने उसकी चालान पर्ची को फर्जी बताया, तभी वह गाड़ी को छोड़कर भाग निकला।
पुलिस ने गाड़ी के नंबर से डिटेल निकलवाई, तो उसकी फिटनेस मार्च 2015 में ही खत्म हो चुकी थी। टीएसआइ ने चालक के साथ आए युवक को पकड़ लिया। गाड़ी को सीज कर क्रेन से थाने लाया गया। देर रात इस संबंध में टीएसआइ ने तहरीर दे दी। एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। अभी मामले की जांच की जा रही है कि इसमें कौन लोग शामिल हैं? किसने यह फर्जी चालान बुक तैयार की?
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…