आगरा। शीतल सिंह “माया”। जगदीशपुरा में बोदला चौकी के पास सोमवार की रात बाइक सवार छह बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। शराब ठेकों से कलेक्शन कर लौटते कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर कर आठ लाख रुपये लूट लिए। गन फायर में कर्मचारियों का गनर घायल हो गया। नाकाबंदी कर चेकिंग कराई गई, लेकिन लुटेरे हाथ नहीं आए।
ग्वालियर निवासी नवीन गुप्ता के शहर में एक दर्जन अंग्रेजी शराब तथा बीयर के ठेके हैं। उनका कार्यालय बोदला चौकी के पास गेटबंद कॉलोनी में है।
इस पर दूसरी बाइक पर बैठे बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। एक गोली गार्ड पवन की बाह में लगी, बदमाश आठ लाख रुपयों से भरा बैग लूट भाग निकले। पुलिस चौकी के पास दुस्साहसिक वारदात के बाद अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मौके से बदमाशों द्वारा चलाई गोलियों के खोखे मिले हैं। एसपी सिटी सुशील घुले ने कहा कि लुटेरों का सुराग लगाने को प्रयास किए जा रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…