जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला अपने पति के साथ निहाल विहार इलाके में रहती है। पीड़िता का पति पल्लेदारी का काम करता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ समय पहले पीड़िता के पति की दोस्ती सुरेश नामक शख्स हुई। सुरेश पीड़िता के घर आने लगा और पीड़िता से शादी कर उसे खुश रखने की बात करने लगा। पीड़िता ने आरोपी की बात मान ली। पीड़िता के पति को जब इस बारे में पता चला तो वह पीड़िता को छोड़कर अपने गांव चला गया। इधर पीड़िता सुरेश के साथ रहने लगी। पीड़िता का आरोप है
कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक कुछ दिन पहले वह उसे छोड़कर चला गया। पीड़िता उसे खोजते हुए उसके घर पहुंची,जहां आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर उसे वहां भगा दिया। पीड़िता ने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी के उपर कुछ वर्ष पहले पंजाबी बाग इलाके में भी रेप का केस दर्ज हुआ था। इसमें आरोपी को जेल भी हुई थी। जांच में दो-तीन मामले रेप के और आ रहे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…