अगर मेरे
खिलाफ सबूत है कि मैं गद्दार हूं तो कृपया मुझे जेल भेज
दीजिए। यदि मेरे खिलाफ सबूत नहीं है
तो मीडिया ट्रायल नहीं होना चाहिए।’
कन्हैया पर पिछले हफ्ते जेएनयू में हुए एक कार्यक्रम के
सिलसिले में देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था और उसे
दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस कार्यक्रम
में राष्ट्र विरोधी नारे लगाए गए थे। कन्हैया को दो
मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस बयान पर दिल्ली पुलिस के आयुक्त
बी एस बस्सी ने कहा कि यदि
कन्हैया जमानत की अर्जी लगाता है
तो पुलिस उसका विरोध नहीं करेगी।
बस्सी ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं व्यक्तिगत रूप
से महसूस करता हूं कि एक युवा… को संभवत: जमानत दे
दी देनी चाएिह।’ कुमार ने पटियाला
हाउस अदालत की स्थिति का जायजा लेने के लिए
उच्चतम न्यायालय द्वारा भेजी गई
वकीलों की समिति से कहा कि उसके
साथ पुलिस का बर्ताव अच्छा है।
उसने कहा, ‘पुलिस के खिलाफ मेरी कोई शिकायत
नहीं है। जब मुझे अदालत लाया गया तो
भीड़ ने मुझ पर हमला किया था। पुलिस मुझे
घेरकर अदालत कक्ष ला रही थी और
उसने भीड़ से बचाने के लिए यथासंभव कोशिश
की, लेकिन फिर भी मुझे
पीटा गया। कुछ पुलिस अधिकारियों पर भी
हमला हुआ।’ मजिस्ट्रेट ने अदालत में डॉक्टरों
की टीम द्वारा कुमार का मेडिकल
परीक्षण तत्काल करने का आदेश दिया।
मजिस्ट्रेट ने अदालत में मौजूद पुलिस उपायुक्त (सुरक्षा) को
यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि उस पर कोई हमला
नहीं हो। अदालत ने तिहाड़ जेल के
अधीक्षक को भी कन्हैया
की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…