Categories: Crime

बाइकर्स गैंग ने फिर वारदात की।

आगरा। कुलदीप यादव। शुक्रवार को आगरा किला के सामने दिल्ली से आई महिला पर्यटक की सोने की चेन लूट ली। उसके शोर मचाने पर पुलिस पीछे भी दौड़ी, लेकिन बदमाशों को पकड़ा नहीं जा सका। इस घटना से एक बार पर्यटकों की सुरक्षा का सवाल खड़ा हो गया है।
पुरानी दिल्ली के थाना भारतनगर थाना क्षेत्र के वजीरपुरा निवासी प्रदीप पवार की पत्नी बीना परिवार के साथ यहां अपने रिश्तेदार के घर आई हुई हैं।

शुक्रवार सुबह वह 11 बजे ताजमहल देखने परिवार की महिलाओं के साथ आटो से गई थीं। शुक्रवार होने के कारण ताजमहल बंद होने वह वापस लौट रही थीं। आगरा किले के सामने पुलिस बूथ के पास लाल पल्सर सवार दो युवक आटो के साथ चलने लगे। अचानक बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर बीना के गले से चेन खींच ली और बालूगंज रोड की तरफ भाग निकले। महिलाओं ने शोर मचाया। इस पर बूथ पर तैनात पुलिस वालों ने बदमाशों का पीछा किया, पर वे भागने में सफल रहे। घटना की जानकारी पर पर्यटन थाना पुलिस भी आ गई। बीना ने आटो चालक पर शक जताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि आटो चालक ने ही उन्हें ताजमहल खुला होने के बारे में बताया था। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों से चालक बात भी कर रहा था। पुलिस ने आटो चालक को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर थाना रकाबगंज ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts