Categories: Crime

घर के पास ही मारा गया हिस्ट्रीशीटर

वाराणसी।धनराज। पुलिस के लिए सरदर्द बना रोहनिया थाने का हिस्ट्रीशिटर महेश मिश्रा उर्फ गुड्डू मिश्रा की दरेखु नहर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मौके से पुलिस को कारतूस व खोखा बरामद हुवा है। पुलिस ने लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सूत्रो के अनुसार मृतक रात एक कव्वाली का कार्यक्रम देख कर वापस अपने घर आ रहा था। गुड्डू मिश्रा के ऊपर रोहनिया में लगभग 8 मुक़दम के आलावा अन्य थाने में भी कई मुक़दमे थे।

सुचना के अनुसार अभी वह दो महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। सूत्रो के अनुसार एक प्रकरण में पूछताछ के लिए कुछ दिनों पहले पुलिस द्वारा फिर उठाया गया था।

सुचना पर रोहनिया पुलिस मौके पर पहुची। क्षेत्राधिकारी ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस आपसी रंजिश और गैंगवार से भी इसको जोड़ कर देख रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts