Categories: Crime

ट्रक के धक्के से दरोगा की मौत

h
गाजीपुर। अखिलेश सैनी। कासमाबाद थाना के पुलिस दरोगा रामानन्द सिंह अपने टीम उपनिरीक्षक हिचलाल गोड,कांस्टेबल रमेश सिंह,आनन्द शुक्ला और होमगार्ड नरेश राम के साथ रात करीब 12:30 पे अपनी जीप से गस्त में सिधागर घाट चट्टी पे खड़े थे उसी समय रसड़ा के तरफ से जा रही ट्रक UP.67-T4230 अनियंत्रित होकर पेड़ में रगड़ते हुए पुलिस जीप UP.61-G0321 को धक्का मार कर करीब 30मिटर दूर तक जीप को घसीटा जिसमे सवार रमेश सिंह(40)निवासी-सिवान की मौके पर ही मौत हो गई और 4 पूलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

उनकी चीख पुकार सुनकर वहा के लोगो ने पुलिस कर्मियो को जीप से निकाला और उन्हें प्राइवेट वाहन द्वारा गाजीपुर स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहा उनकी हालत गम्भीर देख वहा के डॉक्टरो ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिए।वाराणसी जाते समय रास्ते में ही रामानंद सिंह(दरोगा)(45)की भी मौत हो गई।और अभी नरेश राम(41)निवासी नोनहरा की भी हालत नाजुक हैं।बाकी 2 सिपाहियो की हालत भी गंभीर है

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts