पुलिस ने बताया कि जी. श्रीनिवास और एम. अंजैया ने अनुसूचित जाति की एक महिला से रेप किया, जबकि एम. राकेश ने अपने मोबाइल फोन पर इस हरकत का वीडियो तैयार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, घटना गत 10 फरवरी को वीनावंका गांव के बाहरी इलाके में हुई। तब तीन आरोपी, शिकायतकर्ता और उसकी एक दोस्त फिल्म देखकर अपने गांव लौट रहे थे।
तीनों आरोपी दो महिलाओं को एक पहाड़ी पर ले गए।
दो दिन पहले पीडि़ता ने अपने माता-पिता को इस वाकये के बारे में बताया, जिसके बाद उसके रिश्तेदारों ने तीनों आरोपियों की 24 फरवरी को पिटाई की। तीनों को पास के वारंगल जिले में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद रेप की शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, क्योंकि दोनों ही आरोपियों का अब भी इलाज चल रहा है। पुलिस तीनों पर नजर रख रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…