आज भारतीय टीम ने शिखर धवन की जगह अजिंक्य रहाणे को शामिल किया गया था। पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नही रही और आशीष नेहरा ने अफ्ले ही ओवर में मोहम्मद हफीज को आउट कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान की तरफ से कोई बड़ी साझेदारी नही हुई और पूरी टीम 18वें ओवर में 83 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान की तरफ से सिर्फ दो बल्लेबाजों ने दहाई का स्कोर पार किया। भारत की तरफ से हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 8 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके अलावा रविन्द्र जडेजा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए। नेहरा, बुमराह और युवराज ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य के जवाब में भारत की शुरुआत काफी ख़राब रही। पहले ही ओवर में आमिर ने रोहित शर्मा और अजिंक्य रहाणे को खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया। उसके बाद रैना भी एक रन बनाकर आमिर के शिकार हुए। 8/3 के स्कोर भारतीय टीम काफी दबाव में थी लेकिन इसके बाद कोहली ने युवराज के साथ मिलकर 68 कीमती रन जोड़े जिससे मैच में भारत की जीत सुनिश्चित हुई। मोहम्मद सामी ने 76 के स्कोर पर भारत के दो विकेट लिए लेकिन कप्तान धोनी ने इसके बाद पाकिस्तान को कोई मौका नही दिया और चौका मारकर मैच अपने नाम कर लिया। भारत के दो मैच में अब 4 पॉइंट हो गए हैं और उनका अगला मुकाबला 1 मार्च को श्रीलंका से होगा। विराट कोहली को उनके 49 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…