Categories: Crime

कानपुर में हो सकता है आईपीएल का दो मुकाबला।

कानपुर। दिग्विजय सिंह। उत्तर प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों को आईपीएल के मैच देखने को मिल सकते हैं। फटाफट क्रिकेट यानी टी-20 फार्मेट में खेले जाने वाले आईपीएल के दो मैचों का आयोजन ग्रीन पार्क स्टेडियम में हो सकता है।

कानपुर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहाकि यदि फ्लड लाइट की व्यवस्था दुरुस्त हो गई तो कानपुर में आईपीएल के दो मैचों का आयोजन जरूर होगा।

जिसके लिए फ्रेंचाईजी ने हामी भर दी है साथ ही साथ उन्होंने मैच के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री से भी बातचीत कर ली है। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर हो रहे विवाद पर उन्होंने कहा कि क्रिकेट में राजनीति नहीं होनी चाहिए।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Sports

Recent Posts