Categories: Crime

जंगल में गर्भवती महिला का सामूहिक बलात्कार।

ऋषिक राकेश। नाहन जिला सिरमौर के शिलाई की मिल्ला पंचायत में एक विवाहिता के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। मिल्ला पंचायत की रहने वाली विवाहिता अपने मायके नाया पंजोड़ से जंगल के रास्ते अपने घर आ रही थी। दो युवकों ने उसका रास्ता रोक कर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह दोनों युवक महिला के गांव के आसपास के बताए जा रहे हैं। महिला द्वारा दिए गए बयान में कुलदीप व अनु के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

पुलिस ने बताया कि महिला का मेडिकल करवा लिया गया है। बताया यह भी जा रहा है कि महिला गर्भवती थी। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों की जंगलों में तलाश की जा रही है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडीकल करवा लिया है। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आईपीसी की धारा-376डी व 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी सौम्या सांबशिवन ने कहा कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारियां कर ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता कि पीडि़ता गर्भवती थी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts