Categories: Crime

फरीद अहमद ने पकड़ा रॉ का फर्जी पुलिस अधीक्षक

गिरफ्तार युवक के साथ थानाध्यक्ष फरीद अहमद
वाराणसी। राजेंद्र कुमार गुप्त। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष फरीद अहमद ने कल एक फर्जी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रा बनकर रौब गांठ रहे युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से जामा तलाशी में प्रधानमंत्री कार्यालय रायसीना हिल का एक फर्जी परिचय पत्र, एक यूनिवर्सल न्यूज़ एजेंसी का फर्जी परिचय पत्र, तथा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जेल मैनुवल के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ द्वारा जारी फर्जी परिचय पत्र बरामद हुवा है। गिरफ्तार अनघ पाण्डेय मीरा नगर कॉलोनी, चितईपुर, थाना मंडुवाडीह वाराणसी का मूल निवासी है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक को विभन्न धाराओ में जेल भेज दिया है।


घटना का खुलासा करते हुवे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुल्हरी ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर कर्मदेश्वर महादेव मंदिर कंदवा जो एक प्राचीनतम मंदिर है और पंचकोशी यात्रा का प्रथम पड़ाव होने के कारण धार्मिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। महाशिवरात्रि होने के कारण क्षेत्र में दर्शनार्थियों की काफी भीड़ रहती थी। सुरक्षा दृष्टिकोण से क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। भीड़ के बीच सुरक्षा कर्मियो के पास आये इस युवक ने खुद को पुलिस अधीक्षक रा बताते हुवे रौब गाँठना शुरू कर दिया। सुचना पर पहुचे क्षेत्रीय थानाध्यक्ष फरीद अहमद से भी युवक ने रौब गांठने का प्रयास किया।
जब पुलिस अधिकारियो ने इसकी छानबीन किया तो इसके समस्त आई कार्ड फर्जी निकले। पूछताछ में इसने बताया कि इसी फर्जी परिचय पत्र के आधार पर वह आला अधिकारियो और प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क में रहता है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष फरीद अहमद के साथ एस आई राकेश कुमार तिवारी, कांस्टेबल मुमताज़ अहमद, मुनीन्द्र पाण्डेय, सोनु सिंह और राजकुमार तिवारी थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts