Categories: Crime

आगरा – नहीं बिकेगा मीट मछली एअरपोर्ट के आस-पास

आगरा। कुलदीप यादव। एयरफोर्स स्टेशन के आसपास नए भवनों के निर्माण पर प्रतिबंध के साथ अब मीट व फिश की दुकानें भी नहीं खुलेंगी। इसके दायरे में अर्जुननगर, अजीतनगर, मलपुरा सहित 22 मुहल्ले व गांव आएंगे। इन क्षेत्रों में पहले से जो भी दुकानें खुली हैं। उन्हें भी अपशिष्ट का निस्तारण का पुख्ता इंतजाम करना होगा।

एयरफोर्स स्टेशन में हाल ही में एयरफील्ड पर्यावरण प्रबंधन कमेटी की बैठक हुई थी, जिसमें मीट व फिश की दुकानों पर चर्चा की गई। एयरफोर्स अफसरों ने कहा कि बड़ी संख्या में दुकानें खुलीं हैं। दुकानदार अपशिष्ट को किसी भी स्थल पर फेंक देते हैं। इससे पक्षी उस क्षेत्र में मंडराते रहते हैं और विमानों को खतरे की आशंका बनी रहती है। बैठक में तय हुआ कि 22 मुहल्लों व गांवों में नई मीट व फिश की दुकानें खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुरानी जो भी दुकानें चल रही हैं, वहां संयुक्त टीमों द्वारा जांच की जाएगी। अगर दुकानें अवैध हैं तो उन्हें बंद कराया जाएगा। अनुमति लेकर खोली गई हैं तो ऐसी दुकानों में अपशिष्ट का निस्तारण चेक किया जाएगा। बैठक में कमेटी के चेयरमैन एयर कमोडोर एस. श्रीनिवासन सहित पुलिस-प्रशासन के अफसर मौजूद रहे।
प्रभावित गाव:-
मलपुरा, धनौली, अभयपुरा, सिरौली, बल्हैरा, नगला बसुआ, पथौली, सुचैता, दौरेठा, भोगीपुरा, अर्जुननगर, मुल्ला की प्याऊ, नरीपुरा, जोगीपुरा, लालऊ, मनकैंडा, गामरी, खेड़ाभगौर, उजरई, अकोला, बेरीचाहर,
– एयरफोर्स स्टेशन के आसपास मीट व फिश की दुकानें नहीं खुलेंगी। पुलिस लगातार निगरानी करेगी। अवैध तरीके से चल रहीं दुकानों को बंद कराया जा रहा है।
राजेश कुमार, एडीएम सिटी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts