Categories: Crime

कॉलेज के हास्टल में छात्रा से कुकर्म का प्रयास, प्रबंधन ने कहा मुह बंद रखने को।

नोएडा। आशीष वाल्डेन।ग्रेनो के कालेज हास्टल में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास छात्रों का बवाल।
नॉलेज पार्क स्थित आइईसी कॉलेज के छात्रावास में रहने वाली एक छात्रा के कमरे में रविवार रात घुसकर एक व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन ने कार्रवाई करने की बजाय मुंह बंद रखने के लिए छात्राओं पर दबाव बनाया। चुप रहने के लिए दबाव बनाया। इस पर पीडि़त छात्रा ने आत्महत्या का प्रयास किया।

घटना से नाराज छात्र-छात्राओं ने सोमवार को कॉलेज के गेट पर प्रदर्शन किया और डायरेक्टर पर विभिन्न आरोप लगाए। नॉलेज पार्क थाने का भी घेराव किया। पुलिस ने लाठियां फटकार कर उन्हें तितर बितर किया। एस पी देहात अभिषेक यादव ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
छात्रा की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच में कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts