Categories: Crime

कानपुर-सुस्त प्रशासन, बेख़ौफ़ बदमाश।

कानपुर। इब्ने हसन ज़ैदी। शहर  में बेख़ौफ़ लुटेरों ने एक बार फिर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरों ने एक प्राइवेट कम्पनी के मैनेजर को लूट का विरोध करने पर गोली  मार दी। घायल को हैलट अस्पताल ने भर्ती कराया है जहां पीड़ित घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र के मॉडल टाउन में रहने वाले  मैनेजर राजीव अरोड़ा जो एक प्राइवेट कम्पनी में मैनेजर के पद पर काम करते हैं। राजीव अरोड़ा कल जब अपनी कम्पनी से देर रात लौट कर घर आ रहे थे तभी घर के बाहर पहले से घात लगाये बैठे दो बदमाशों में उन पर हमला कर दिया और बैग छीनने लगे जिसका राजीव अरोड़ा ने विरोध किया। तभी बदमाशों ने राजीव अरोड़ा को गोली मार् दी । गोली की आवाज़ सुनकर क्षेत्रीय लोग दौड़ पड़े तभी बदमाशों ने खुद को फंसता देख बैग छोड़ कर भाग गए। क्षेत्रीय जनता ने पुलिस को सूचना देकर  घायल को हैलट अस्पताल पहुंचा जहां घायल की हालत जनक बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस माँमले की जांच में जुटी हुई है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts