Categories: Crime

मथुरा- एसओजी के हत्थे चढ़े अवैध शराब के कारोबारी, 55 लाख की तस्करी की शराब बरामद।

मथुरा। रवि पाल। विगत दिनों से एसओजी टीम द्वारा आये दिन कोई न कोई खुलासा किया ही जा रहा है। अपनी सक्रियता बरक़रार रखते हुए इस बार फिर एसओजी प्रभारी व टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।
एसओजी प्रभारी ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर थाना वृन्दावन के छटीकरा चौराहे पर चेकिंग करते हुए अम्बाला से लखनऊ जाता शराब से भरा 10 टायरा ट्रक पकड़ा।

ट्रक से लगभग 55 लाख की अवैध अंग्रेज़ी शराब बरामद हुयी है। तथा दो शराब माफियाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है की ये शराब तस्कर आर्मी के फर्ज़ी कागज़ बनाकर शराब ले जाया करते थे। एसओजी टीम को मिली इस सफलता के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह ने 5000 रु० का इनाम दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts