Categories: Crime

महाकाल मंदिर में भिड़े दो पुजारी

इंदौर। ब्यूरो। इंदौर में महाकाल मंदिर में हाल ही में हंगामा खड़ा हो गया। शनिवार की शाम दो पुजारियों संदीप और नयन में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। श्रद्धालुओं के बीच ही उन दोनों में लात-घूंसे चलने लगे। जिस वक्त ये घटना हुई, मंदिर में काफी श्रद्धालु मौजूद थे।

समिति के लोगों ने दोनों को किसी तरह अलग कर मामला शांत कराया। इसके बाद मंदिर समिति के प्रशासक आरपी तिवारी ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। इस नोटिस के जवाब आने के बाद समिति दोनों पुजारियों पर उचित कार्रवाई करेगी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Religion

Recent Posts