Categories: Crime

पंखुड़ी करेगी मीडिया को हैंडल

लखनऊ। यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने मिशन 2017 के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए बाकायदा अखिलेश यादव ने अपने सैनिकों को मोर्चे पर तैनात करना भी शुरू कर दिया है। इस कड़ी में सपा ने एक नए चेहरे को आगे की कतार में लाया है।

पंखुड़ी पाठक अब टीवी चैनलों पर समाजवादी पार्टी का पक्ष रखेंगी। पंखुड़ी टीवी चैनलों पर समाजवादी पार्टी का चेहरा होगी। समाजवादी पार्टी ने उन्हें मीडिया को हैंडल करने के जिम्मदरी सौपी हैं।
पंखुड़ी सपा की तरफ से न्यूज चैनल की डिबेट में शामिल होकर न सिर्फ पार्टी का पक्ष रखेगी, बल्कि अपनी वाकपटुता के लिए जाने-जाने वाली पंखुड़ी को विपक्षी दलों को मुंहतोड़ जवाब देने के साथ-साथ सपा सरकार की योजनाएं और नीतियों को मजबूती के साथ रखने की जिम्मेवारी दी गई है।
पंखुड़ी नई दिल्ली की रहने वाली हैं। वे लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय सचिव भी रह चुकी हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हालांकि उनके टि्वटर अकाउंट के मुताबिक उन्हें 145 लोग ही फॉलो करते हैं और वे 255 लोगों को फॉलो कर रही हैं। वहीं, फेसबुक पर पंखुड़ी के लगभग 1800 फ्रेंड हैं। फेसबुक पर पंखुड़ी को करीब 1200 लोग फॉलो करते हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts