रामबाग क्षेत्र निवासी डॉ. मधुवन सिंह पचौरी का हाईवे पर ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस टू में गीतांजलि हॉस्पिटल है।
रविवार को सुबह 10.17 बजे वे घर से कार लेकर अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि डॉक्टर साहब बोल रहे हैं? हां में जवाब मिलने के बाद वह डॉक्टर के परिवार के बारे में बताने लगा। फोन कटने के बाद दोबारा 10.18 बजे कॉल की। उसने कहा कि खैरियत चाहते हो तो कल तक पांच लाख रुपये पहुंचा देना। इतना कहने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। पहली कॉल पर तो चिकित्सक समझ नहीं पाए थे। दूसरी कॉल आने के बाद पूर मामला उनकी समझ में आया। इसके बाद से मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। एसओ एत्माद्दौला शत्रुंजय सिंह का कहना है कि चिकित्सक की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। मोबाइल नंबर के आधार पर उसे ट्रैस करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…