इलाके में इस घटना को लेकर आक्रोश है। परिजनों ने एलान किया है की जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वह अंतिम संस्कार नहीं करेगे । आरोप है की कल पीड़िता के परिजनों को थाने से भगा दिया गया था। लड़की ने मरने से पहले तीन लड़को पर आरोप लगाया था। मजिस्ट्रेट ने मृत्यु से पूर्व लड़की का बयान दर्ज कर लिया है।
विनायक नगर की इस किशोरी की माँ कल दोपहर काम से कही बाहर गयी थी । कक्षा 8 की यह छात्रा दोपहर में स्कूल से घर लौट कर आई थी। उसे घर में अकेला देख पड़ोस के तीन लड़को ने उससे गैंगरेप किया। माँ लौट कर आई तो बेटी को रोता पाया पूछने पर उसने पूरा घटना क्रम बता दिया।
उसके बाद पिता लड़की को लेकर थाने शिकायत करने गए लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उन्हें थाने से भगा दिया ।
उधर कॉलोनी में इस घटना की चर्चा तेज़ी से फैल गयी। लोग तरह तरह की बाते बनाने लगे। इससे क्षुब्ध होकर पीड़िता ने अपराह्न बाद मिटटी का तेल उढ़ेल कर आग लगा ली। परिजनों ने पीड़िता को एस एन अस्पताल में दाखिल कराया जहा रात 8 बजे लड़की ने दम तोड़ दिया।
लड़की के परिजनों ने रात में ही तीन लड़को के खिलाफ तहरीर दी थी ।
उसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। जिस पर परिजनों ने अब एलान किया है कि जब तक आरोपी युवको के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जाती वे मृतिका का अन्तिम संस्कार नहीं करेगे।
पुलिस को दी तहरीर में पड़ोस के विष्णु बघेल ,कमला और बाबरपुर निवासी जैकी को नामज़द किया गया है।
वही एसओ सिकंदरा अनिल कुमार यादव ने केस को पैच करते हुवे कहा है कि जैकी और लड़की को कल एक कमरे में देखा गया था। मोहल्ले के लोगों ने उन्हें पकड़ा था। इसी कारण घर पहुच कर लड़की ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
लड़की के पिता ने बताया कि दम तोड़ने से पहले ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और दरोगा को उसने पूरा घटनाक्रम बताया और तीनो आरोपियों के नाम भी बता दिए है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…